लखनऊ : शराब पीने के विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पीजीआई थाना अंतर्गत लौंगा खेड़ा नटखेड़ा गांव में गुरूवार रात शराब पीने के विवाद में एक युवक ने डेयरी संचालक दोस्त शहजाद अहमद उर्फ लालू (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। कनपटी के पास गोली लगने से डेयरी संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्योरापी को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एसीपी कैंट पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, लौंगा खेड़ा नटखेड़ा गांव निवासी डेयरी संचालक शहजाद अहमद उर्फ लालू की गांव रहने वाले बाऊवा से दोस्ती थी। अक्सर एक साथ घूमते और बातचीत करते थे। पूछताछ में पता चला कि गुरूवार रात दोनों घूमने के लिए निकले। जिसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। करीब 11 बजे के आसपास किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा होने लगा। नौबत मारपीट तक आ गई। तभी बऊवा ने तमंचे से डेयरी संचालक शहजाद की कनपटी के पास गोली मार दी। गोली लगने से डेयरी संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर घरों से लोग बाहर निकले। इसके बाद हत्यारोपी वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। उसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर वारदात की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेते हुए डेयरी संचालक को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी बऊवा गौसेवक है। वह एक गौशाला में काम करता है। पूछताछ में हत्यारोपी का कहना है कि रात में शराब पीने के लिए दोनो एक साथ बैठे थे। बताया कि उसके पास एक तमंचा था। दोस्त शहजाद ने उससे तमंचा छीन खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, डेयरी संचालक के परिजन बऊवा पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे है। इसको लेकर परिजनों ने पीजीआई थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हत्या और आत्महत्या के पहलुओं में जांच कर रही है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें -Kangana Ranaut Slapped : ...तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग, CISF महिला के सपोर्ट में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया

संबंधित समाचार