पीलीभीत: गोशाला की जमीन जोतने को लेकर चले लाठी डंडे और तलवारें...ई-रिक्शा, ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़, वीडियो वायरल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/मझोला, अमृत विचार: गोशाला की जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे और तलवारें चलीं। ई-रिक्शा और ट्रैक्टरों को भी तोड़ दिया। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।  दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच कर रही है। 

घटना अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरहनी स्थित भरा पचपेड़ा की है। रविवार रात गोशाला की जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से गुरजीत सिंह पंछी व उनके साथी आरोप है कि तलवार, बांका, लाठी डंडे लेकर जमीन पर की जा ही जुताई रोकने के लिए पहुंच गए। इसके बाद मारपीट हो गई।  गांव के ही करन पाल का ई-रिक्शा भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। 

गुरविंदर सिंह मिंटा, हरपाल सिंह के ट्रैक्टरों में भी तोड़फोड़ की गई। जगतार सिंह और हरपाल सिंह भी घायल हुए। गुरजीत सिंह पक्ष के महेंद्र सिंह को भी चोटें आई। इसकी सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।  इधर, घटना से जुड़ेवीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।जिसमें कुछ लोग लाठी डंडे और तलवारें हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज