कासगंज: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, केक काटकर की दीर्घायु की कामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राहुल के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प 

कासगंज, अमृत विचार। सांसद एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। नगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर विचार को गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 

जिलाध्यक्ष अदनान मियां कहा कि वर्तमान राजनीति में राहुल गांधी उगते हुए सूरत है। देश का युवा उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच राष्ट्रवादी है।

कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता एवं महासचिव अमित पाठक एवं नगर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि राहुल के दिशा निर्देशन में कांग्रेस पार्टी की नीतियां देश के कल्याण के लिए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव कांग्रेस को मिली सफलता का श्रेय राहुल गांधी को जाता है। 

कार्यकर्तओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। राजकपूर बाल्मीकि, मुनेंद्र राजपूत, विशन पेंटर, तरुण शर्मा, विशाल पांडेय, झम्मन सिंह लोधी, सौरभ पाल, कुंवरपाल, अमित यादव, अशोक पचौरी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: गाजियाबाद में रहकर मजदूरी कर रहे सोरों के युवक की मौत 

संबंधित समाचार