लखनऊ: दीवान से मारपीट, चार वकीलों पर एफआईआर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिविल कोर्ट के गेट नंबर-4 पर हुई बुधवार को हुई घटना

लखनऊ, अमृत विचार। सिविल कोर्ट गेट-4 के पास बुधवार को वकील और जेसीपी कानून-व्यवस्था के कार्यालय में तैनात दीवान के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर शांत कराया। वहीं, दीवान की तहरीर पर देर रात को अज्ञात वकीलों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दीवान का नाम उमेश मिश्रा हैं।

जेसीपी कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि निजी काम से अपने वकील से मिलने गए थे। उसी दौरान उनकी तीन से चार वकीलों की झड़प हो गई। गाली -गलौज के साथ ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसबल ने मामला शांत करवाया है। वहीं, देर रात को दीवान उमेश ने चार अज्ञात वकीलों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: वादकारों की सुनवाई के दौरान एसडीएम और वकीलों में हुई नोकझोंक, देखें वीडियो

संबंधित समाचार