रामपुर : करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पटवाई थाना क्षेत्र का मामला, शव का कराया पोस्टमार्टम , सुबह छत का पंखा साफ कर रहा था 40 वर्षीय टिंकू
रामपुर/पटवाई/अमृत विचार। छत का पंखा साफ करते समय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मजदूर की मौत के बाद घर पर लोगों का तांता लगा रहा। घर वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।
पटवाई थाना क्षेत्र निवासी टिंकू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिजनों का कहना है कि सुबह छह बजे वह छत के पंखे को झाड़ू से साफ कर रहा था। अचानक करंट लगने से टिंकू काफी दूर जाकर गिर गया। उसकी चीख निकलते ही परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। उसके बाद टिंकू को बेहोशी की हालत में लेकर उसको जिला अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
दो भाइयों में बड़ा था टिंकू
मृतक टिंकू की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में घर का बड़ा था। वह घर का खर्चा चलाता था। जबकि उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बच्चों की अब देखभाल कौन करेगा। घर पर लोगों का तांता लगा रहा।
ये भी पढ़ें : मैं किसी पर गलत टिप्पणी नहीं करती हूं.. रामपुर में बोलीं पूर्व सांसद जयाप्रदा, अदालत को दिया धन्यवाद
