Kanpur Dehat: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर; पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात (रसूलाबाद), अमृत विचार। मिण्डाकुंआ के समीप रूरा मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को डंपर समेत हिरासत में लिया है।

रसूलाबाद कस्बा के केशव नगर निवासी संजय (40) अपने चौदह वर्षीय पुत्र सोहन के साथ गुरुवार की सुबह बाइक से अपनी ससुराल घाटमपुर से वापस अपने घर आ रहे थे। तभी रसूलाबाद क्षेत्र के मिण्डाकुंआ गांव के समीप रूरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मारी थी। जिससे बाइक सवार संजय (40) की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं बेटा सोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भेजा। जहां ईएमओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने हालत गंभीर देख सोहन को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मौत पर पुत्र मोहन, सोहन, श्यामू, पुत्री प्रियांसी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उप निरीक्षक देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kannauj: कार ने स्कूटर में मारी टक्कर; भांजे की मौत, मामा गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया हंगामा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की बड़ी चेतावनी: बिना परमिट-वीजा नेपाल में फंसे कई भारतीय, जारी हुई जरूरी एडवाइजरी
FIFA World Cup: DR कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड से महामुकाबला!
जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला