Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौत
मजदूरी करके शाम को घार लौट रहे थे दृगपाल
दृगपाल मजदूरी करने निकले थे। शाम को काम खत्म करके घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
अमृत विचार : शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शव की पहचान 25 वर्षीय दृगपाल निवासी चौढेरा थाना रामचंद्र मिशन के रूप में हुई।
परिजनों के मुताबिक, दृगपाल शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात वह हरदोई बाईपास चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि वाहन चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया है। वाहन की पहचान कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
