12 हजार में नहीं चलेगा काम! KGMU में डॉक्टरों ने उठाई स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों ने उठाई आवाज, लोहिया समेत कई मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर भी प्रदर्शन में शामिल

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में शनिवार को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS और BDS इंटर्न डॉक्टरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने मौजूदा 12 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति माह किए जाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में सिर्फ केजीएमयू के ही डॉक्टर नहीं, बल्कि लोहिया संस्थान, गोरखपुर, मेरठ समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। 

मेधावी दीप्ति शर्मा भी प्रदर्शन में शामिल

प्रदर्शन में केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में चांसलर और हीवेट सहित 19 पदक हासिल करने वाली मेधावी छात्रा दीप्ति शर्मा भी शामिल हुईं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा स्टाइपेंड उनकी जरूरतों के लिहाज से पर्याप्त नहीं है, इसलिए इसे बढ़ाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार