'Hero's Heroine': गोविंदा के बेटे का बॉलवुड डेब्यू, एकता कपूर की इस हॉरर कॉमेडी में नीतांशी गोयल के साथ आएंगे नजर 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। एकता आर. कपूर और अमर बुटाला की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' 07 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हॉरर, रोमांस और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। जय हो मीडिया वेंचर्स की इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है। 

फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला ने किया है। फिल्म में सुपरनैचुरल कहानी को हास्य और मनोरंजन के अंदाज में पेश किया गया है। 'हीरो की हॉरॉरोइन' में यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल, सुनीता आहूजा, जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

गोविंदा के बेटे की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 

यशवर्धन आहूजा इस फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में बतौर लीड एक्टर डेब्यू कर रहे हैं। यश गोविंदा के बेटे है और उनका यह सफर बतौर लीड एक्टर के तौर  पर सिनेमा में पहला कदम होगा। उनके साथ नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में युवा कलाकारों के साथ अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी कहानी को खास बनाने वाली है। 

बजरंगी भाईजान निर्माता करेंगे निर्माण 

Producer अमर बुटाला इससे पहले सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान', अक्षय कुमार की 'केसरी' और 'मिशन मजनू' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वहीं, आपको बता दें कि एकता आर. कपूर भी हॉरर और कॉमेडी सहित अलग-अलग जॉनर की कहानियों के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो वे कहानियों के मामले में काफी सेलेक्टिव रहती है पर इस बार वे कुछ अलग तरह की कहानी लाने जा रही है।  
 

ये भी पढ़ें : 
Entertainment : जानिए कब देख पाएंगे बॉबी देओल का बंदर अवतार, इस OTT प्लेटफार्म पर करें स्ट्रीम 

 

संबंधित समाचार