छत्तीसगढ़: सुकमा में रचा इतिहास...एक महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाली एक आदिवासी महिला ने चार नवजात बच्चों को जन्म दिया है। चार नवजात में से दो लड़के और दो लड़कियां हैं। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। नवजात बच्चों को जन्म देने वाली महिला सुकमा जिले के जैमर की रहने वाली है। महिला के पति कवासी हिड़मा जैमर के सरपंच हैं। 

नवजातों के पिता ने बताया कि जगदलपुर में एक निजी अस्पताल में गर्भवती पत्नी का ट्रीटमेंट चल रहा था। डॉक्टरों ने सोनोग्राफी जांच में तीन बच्चे की जानकारी दी, लेकिन पत्नी प्रसव के दौरान चार नवजात को जन्म दिया। चौथे बच्चे के जन्म से अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैं। 

डाक्टर ने बताया कि सुकमा की आदिवासी महिला दशमी ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसमें तीन बच्चों का वजन दो किलो है, जबकि एक का एक का डेढ़ किलो है। कवासी हिड़मा ने पत्नी के एक साथ चार बच्चों के जन्म होने पर खुशी जताई है। 

उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद कहा है। नवजात बच्चों को जन्म देने वाली महिला दशमी कवासी हिड़मा की तीसरी पत्नी है। कवासी की दो पत्नियों को एक भी आलौद नहीं है। हालांकि पहली पत्नी हूंगा की एक बेटी थी, जिसकी करीब 14 साल की उम्र में बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें-