सुलतानपुर बार एसोसिएशन चुनाव: रणजीत अध्यक्ष तो रमाशंकर के सिर बंधा महासचिव का सेहरा

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन सुलतानपुर के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह त्रिसुण्डी व महासचिव पद पर रमाशंकर पांडेय को विजय श्री हासिल हुई है। मंगलवार को देर शाम नतीजे आने पर समर्थकों में भारी खुशी रही। विजयी प्रत्याशियों को माला फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। यहां आतिशबाजी हुई तो अबीर गुलाल भी खूब उड़ाए गए। खुशी में नगाड़े भी बजे, जिस पर समर्थक अधिवक्ता झूमते नजर आए।

बार महासचिव आर्तमणि मिश्र ने बताया सोमवार को छह बूथों पर मतदान कराया गया था। जिसमें 1,863 वकीलों में से 1,728 ने मतदान किया था। अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें रणजीत सिंह त्रिशुंडी  अखिलेश शुक्ल, अजय पाठक, बैतुल्लाह खान, जय प्रकाश त्रिपाठी, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, हेमंत कुमार मिश्र, इन्द्र कुमार शुक्ल, राघवेंद्र प्रताप सिंह और शारदा प्रसाद मिश्र के बीच चुनाव हुआ। मंगलवार को मतगणना के बाद रणजीत सिंह त्रिसुण्डी को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 730 मत प्राप्त हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी शारदा प्रसाद मिश्र को 392 मत प्राप्त हुए। इस तरह 338 वोट से विजय हासिल कर रणजीत सिंह बार अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, सचिव पद के लिए 8 उम्मीदवारों में रमाशंकर पांडेय, मदन तिवारी, उत्कर्ष शुक्ल, सूर्यनाथ यादव, अजय सिंह, दिनेश दुबे, राजकुमार सिंह और व्यास नारायण दुबे के बीच चुनाव हुआ। इसमें रमाशंकर पांडेय 470 वोट पाकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार सिंह पप्पू को 424 वोट प्राप्त हुए और इस तरह कड़े संघर्ष में रमाशंकर मात्र 46 वोटों से विजयश्री हासिल किया है। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाठक ने विजय हासिल की है। उन्हें 687 वोट मिले हैं। 419 वोट पाकर हरीश्वर सिंह रनर रहे। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद पांडेय ने 572 वोट पाकर जीत हासिल की है। ट्रेजरार पद पर 682 वोट पाकर अरविंद कुमार पांडेय ने जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर 655 वोट पाकर बेलाल अहमद रहे। सह सचिव प्रशासन इंद्रहास पाठक 665 वोट पाकर विजेता बने। सचिव खुर्शीद क्लब के लिए पंकज यादव को 441 वोट पाकर चुना गया है। वहीं, सह सचिव पुस्तकालय पद पर 903 वोट पाकर रोहित पांडेय ने जीत दर्ज की है। वरिष्ठ कार्यकारिणी में कर्मेंद्र गौतम, दिलीप कुमार, बजरंग द्विवेदी, राजकुमार गौड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वही, कनिष्ठ कार्यकारिणी में अनिरुद्ध कुमार चौरसिया, कुलदीप तिवारी, पवन कुमार तिवारी और सतीश कुमार उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

36 (16)

मतगणना में इनकी रही अहम भूमिका
अध्यक्ष अरविंद पांडेय, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, करुणाशंकर द्विवेदी आदि मतगणना की निगरानी करते दिखे। मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था के लिए मतगणना स्थल के बाहर पुलिस बल मुस्तैदी से जुटे रहें। अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ,अब्बास अहमद खान, संतोष पांडेय, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, कुलदीप पाठक, अंजली, अशोक मिश्र, शिवाकृष्ण पाण्डेय, सिद्धार्थ मिश्र,  उमेश पांडेय,जितेन्द्र मिश्र, अरुण पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव विजेंद्र द्विवेदी , अशोक शुक्ल आदि ने नये पदाधिकारियों की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पारदर्शी तरीके से बार अधिवक्ताओं के  हितों के लिए काम करेगा।

अध्यक्ष पद पर पड़े वोट

1. रणजीत सिंह त्रिसुण्डी- 730
2. शारदा प्रसाद मिश्र - 392
3. राघवेंद्र प्रताप सिंह - 229
4. अखिलेश कुमार शुक्ल- 124
5. बैतुल्लाह खान - 77
6. हेमंत मिश्र- 59
7. इंद्र कुमार शुक्ल- 31
8. द्वारिका प्रसाद द्विवेदी - 30
9. अजय पाठक उर्फ सतीश पाठक और जय प्रसाद त्रिपाठी- 23


महासचिव पद पर पड़े वोट

1. रमाशंकर पांडेय- 470
2. अजय सिंह- 424
3. सूर्यनाथ यादव- 342
4. दिनेश कुमार दूबे- 207
5. उत्कर्ष शुक्ल- 169
6. मदन तिवारी- 51
7. राजकुमार सिंह- 42
8. व्यास नारायण दूबे- 20

ये भी पढ़ें -केरल भूस्खलन: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 93 हुई, बचाव अभियान में आई तेजी

संबंधित समाचार