31 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1498: क्रिस्टोफल कोलंब अपनी तीसरा यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पहुंचे।

1658: औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।

1865: ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।

1880: प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।

1924: मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।

1933: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।

1940: स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।

1948: भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।

1980: हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन।

1982: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1992: नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।

1993: भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।

2006: फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी ।

2006: श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए।

2007: भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2010: पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत। 2014: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस से 57 लोगों की मौत हुयी।

 

संबंधित समाचार