2 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की रचना करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1763: मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।

1790: अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।

1831: नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।

1858: ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।

1870: लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ।

1878: भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की रचना करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म।

1922: चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।

1944: तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1955: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।

1987: विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती।

1990: इराक ने कुवैत पर हमला किया।

1990: इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ सुबह सवेरे कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया। यह पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना।

1999: ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनों रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।

1999: चीन ने लंबी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2001: पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2010: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।

2012: लंदन ओलंपिक में अमेरिकी तैयारक माइकल फेल्पस ने लगातार तीन गोल्ड जीते।

2013: एकाधिकार कानून के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूरो का जुर्माना लगाया।

संबंधित समाचार