बदायूं : मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने किया पौधरोपण
बदायूं अमृत विचार । उच्च न्यायालय, मद्रास के न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह बदायूं के जनपद न्यायालय पहुंचे। जिला न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल ने भव्य स्वागत किया।
न्यायामूर्ति मद्रास उच्च न्यायालय से पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और इससे पहले बदायूं जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति थे। न्यायमूर्ति ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पीपल का पौध लगाया। सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रकृति के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। उन्होंने जिला न्यायाधीश की देखरेख में न्यायालय परिसर में कराए गए नवीन निर्माण कार्य की प्रशंसा की और साफ-सफाई की सराहना की। सभी न्यायिक अधिकारीगण को अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध और निष्ठावान रहने हेतु प्रेरित किया।
