Kanpur News: नगर निगम में लेट आने पर इतने कर्मियों का वेतन रोका...कारण बताओ नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। उन्होंने एक-एक विभाग में हाजिरी रजिस्टर और बायोमीट्रिक रिकार्ड देखा। समय से ऑफिस नहीं आने पर आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 

इसके साथ ही एक दिन का वेतन रोकने की संतुति की। विभाग में किसी भी तरह बाहरी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से दिखने पर संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर एक्शन लेने की बात कही। निरीक्षण के काम से दफ्तर आई महिलाओं से नगर आयुक्त ने उनसे आने की वजह पूछी। महिलाओं ने बताया कि काम के बदले 50 रुपये की मांग की जा रही हैं। 

नगर आयुक्त ने तत्काल अपर नगर आयुक्त को मामले को देखने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि जनता को जो भी काम है, उसके लिए निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के पास ही आएं। किसी बिचौलिए से संपर्क करने की जरूरत नहीं है, अगर कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं तो उनसे शिकायत करें। निगम में कई जगह दीवारों पर गंदगी और पान मसाले की पीक देखकर नगर आयुक्त ने केयर टेकर से नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पहली बार ई-टेप विधि से डबल हार्निया का हुआ ऑपरेशन, हैलट के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों ने बचाई वृद्ध की जान

 

संबंधित समाचार