यूपी के बड़े शहरों में बदलेगा ट्रैफिक रूट, लखनऊ-नोएडा का सफल फॉर्मूला अब पूरे प्रदेश में होगा लागू

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, कानपुर और नोएडा में संचालित है बदला हुआ ट्रैफिक प्लॉन

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर और नोएडा में विगत छह माह से संचालित ट्रैफिक प्लॉन सफल साबित हो रहा है। ऐसी स्थिति में यातायात निदेशालय प्रदेश के अन्य महानगरों में इस योजना को लागू कर सकती है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस योजना को लागू करने को लेकर शासन और यातायात निदेशालय के बीच बैठक होने जा रही है।

गौरतलब हो कि यातायात निदेशालय ने डेमो के तौर पर लखनऊ, कानपुर और नोएडा में यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया था। यातायात विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से तीनों महानगरों में अपेक्षित रिस्पांस मिला। ट्रैफिक जाम की सूचनाएं कम आई। लखनऊ में भी नए ट्रैफिक डायर्जन प्लान को लेकर शिकायतें कम आई हैं। 

इसे देखते हुए यातायात निदेशालय जल्द ही अन्य महानगरों में इस नई व्यवस्था को लागू करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों का मानना है कि अन्य महानगरों में इसी तर्ज पर यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। जल्द ही शासन को इस व्यवस्था के बारे में अवगत कराया जाएगा, ताकि अनुमित मिलने के बाद अन्य महानगरों में व्यवस्था लागू की जाए।

ये भी पढ़ें  : 
यूपी के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: लंबे समय से तैनात CMO-ACMO होंगे स्थानान्तरित, नई तबादला नीति से चिकित्सकों में हलचल

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार