यूपी में 1307 लीटर नकली कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ 60 लाख बताई जा रही है कीमत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स की लखनऊ इकाई ने बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मिर्जापुर से 1307 लीटर नकली कफ सिरप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस नकली कफ सिरप का लागत करीब एक करोड़ 60 लाख बताई जा रही है। इस तस्कर के गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी लेने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कफ सिरप का नाम ओनेरेक्स-100 एमएल बताया जा रहा है।

नारकोटिक्स यूनिट के प्रभारी सूरज सिंह, दिनेश सिंह और खालिद खान की टीम ने अजय कुमार यादव नामक व्यक्ति को लोहंदी गेट ककरहवा थाना कटरा, जिला मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है। इसके पास से 12074 बोतल कफ सिरप बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि अजय कुमार यादव कोयला बाजार थाना आदमपुर जनपद वाराणसी का निवासी है।

पूछताछ के दौरान टाक्स फोर्स को कई ऐसे तस्करों के बारे में जानकारी मिली, जो इस काले धंधे में संलिप्त हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। गौरतलब हो कि अवैध तस्करी को रोकने के लिए एएनटीफ द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में ही बुधवार को यह खेप बरामद हुई है।

 ये भी पढ़ें  :  
यूपी में बिजली की मांग-खपत ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्रचंड गर्मी के बीच 30160 मेगावाट विद्युत आपूर्ति, पीक डिमांड 30 हजार मेगावाट के पार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

IGI Airport: चॉकलेट के डिब्बों से निकला लाखों का सोना पाउडर, IGI एयरपोर्ट पर जब्त 396 ग्राम सोना 
पश्चिम एशिया संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सीजेआई सूर्यकांत ने दिए सभी उच्च न्यायालयों को ऑनलाइन सुनवाई के निर्देश 
मैदान पर नहीं रोक पाए गुस्सा...KKR से हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या को एक और बड़ा झटका, गिल्लियां गिराने पर मिली सजा
कश्मीर पर न दें ज्ञान... नरसंहार से कलंकित इतिहास,  UNSC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना 
दिल्ली में यूपी के स्वच्छता मॉडल की हुई सराहना, स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री