Fatehpur Crime: बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर तीन घरों में की लूट...तमंचे से किया फायर, पुलिस को भनक तक नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खागा कोतवाली क्षेत्र की घटना

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव में शुक्रवार की असलहाधारी बदमाशों ने तीन घरों के परिजनों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। घटना के बाद कई की पिटाई करते हुए तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। जिससे ग्रामीण दहशतजदा हो गए। 

कोतवाली क्षेत्र के अहरीपर मजरे कटोघन गांव में विधवा सोमवती पत्नी स्व. शिवबली पासवान के यहां बदमाश सोने की बेसर, लाकेट व चांदी की पायल ले गए। महिला ने बताया कि वह सो रही थी, तभी पांच बदमाश आ गए। कपड़े से उसका मुंह दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी। 900 रुपये नकदी, सोने की बेसर व पायल ले गए। 

महिला ने बताया कि बदमाश जाते समय उसकी नकदी वापस कर गए। रात साढ़े 11 बजे बदमाश कटोघन पश्चिम थोक में रहने वाले रिक्शा चालक श्रीकेशन निर्मल के घर पहुंचे। डंडा व असलहा लिए बदमाशों को देखकर श्रीकेशन ने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पीठ में लाठी मार दी। रिक्शा चालक के घर से बदमाश सात हजार रुपये नकदी, एक जोड़ी पायल व कीमती कपड़े ले गए। 

पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने जाते समय तमंचे से एक फायर दरवाजे पर किया। इसके बाद बदमाश खैरापुर मजरे कटोघन गांव में शिवराम रैदास के घर पहुंचे। यहां नकब लगाई और आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर तीन छागल, तीन हाफ पेटी, तीन सोने के मंगलसूत्र, तीन जोड़ी झुमके, तीन सोने की बेसर कुल छह लाख का माल पार कर डकैती डाल 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी ही नहीं है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में कार की स्पीड 100 पार...नाबालिग ने कर दिया बड़ा हादसा: स्कूटी में मारी टक्कर, मां की मौत व बेटी गंभीर, गंगा बैराज के लिए निकले थे

संबंधित समाचार