सुल्तानपुर: जल निगम के अधिशासी अभियंता की दिनदहाड़े हत्या, मोहल्ले में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। कोतवाली नगर के बिनोवा पूरी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे अधिशासी अभियंता जल निगम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई । जिससे मोहल्ले में आसपास सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी में पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार 2013 बैच के अभियंता थे। वह कार्यालय अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय यूपी जल निगम ग्रामीण, सुल्तानपुर में तैनात थे। इस घटना से जल निगम के अभियंताओं में भारी आक्रोश है। 

एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि लगभग 8.30 बजे सुबह थाना कोतवाली नगर को सूचना मिली कि विनोबा पुरी थाना कोतवाली नगर में किराए के मकान में रहने वाले जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार को किसी ने मारा है और वह कमरे में बेहोश है।

WhatsApp Image 2024-08-17 at 12.29.02_3f398a95

उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर संतोष कुमार को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जानकारी और चश्मदीदों के बयान से पता चला की मृतक संतोष को उन्हीं के विभाग के सहायक अभियंता के द्वारा आज सुबह हत्या कर दी गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है । 

घटना स्थल पर एसपी के साथ डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एएसपी, एडीएम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। मृतक इंजीनियर का परिवार प्रयागराज में रहता है। मूलरूप से वह लोग बलिया के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: नर्सिंग छात्रा के शारीरिक संबंध न बनाने पर शिक्षक ने दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार