राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, कहा- खेलों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी सरकार खेलों को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि अधिक से अधिक युवा खेलों में अपनी चमक बिखेरें। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा ,‘‘ राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनायें। आज हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह उन सभी को बधाई देने का अवसर है जिन्हें खेलों का जुनून है और जो भारत के लिये खेले हैं ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी सरकार खेलों को बढावा देने के लिये प्रतिबद्ध है । हम यह भी सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध हैं कि अधिक से अधिक युवा खेलें और खेलों में अपनी चमक बिखेरें ।’’ राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है ।  

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त का दिन हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाइयां। आज के दिन हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उन सभी को बधाई देने का अवसर है जो खेलों के प्रति जुनूनी हैं और जिन्होंने भारत के लिए खेला है। हमारी सरकार खेलों का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अधिक से अधिक युवा खेलने और चमकने में सक्षम हों।’’ 

यह भी पढ़ें:-हम बांट रहे हैं दाने, गाओ हमारे गाने..., UP सरकार की नई Social Media नीति पर भड़का विपक्ष, अखिलेश ने शायराना अंदाज में कसा तंज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रामपुर: सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
ईरान युद्ध के चलते पड़ोसी पाकिस्तान में भूचाल: पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें  
T20 World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ICC ने खेला बड़ा दांव... करोड़ों की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक सब पर होगी पैसों की बारिश
अविमुक्तेश्वरानंद ने किया गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा का शुभारंभ, 11 मार्च को पहुंचेंगे लखनऊ 
पश्चिम एशिया के युद्ध के बीच खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम, इन देशों के खिलाड़ी चार्टर विमान से होंगे स्वदेश रवाना