लखनऊ: इस चिकित्सा संस्थान में निकलेगी बंपर वैकेंसी, 14 साल बाद होंगी बड़े पैमाने पर भर्तियां

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। केजीएमयू में नौकरी करने की चाह रखने वालों की इच्छा अब पूरी हो सकती है। संस्थान की ओर से 14 साल बाद नियमित कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर भर्ती होने वाली है। वहीं संविदा पर डॉक्टर्स की भी भर्ती किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कार्यपरिषद की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया था। हालांकि केजीएमयू प्रशासन ने यह भर्तियां कब तक आएंगी,इसकी जानकारी साझा नहीं की है।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं संस्थान इसी साल के अंत तक अपने सभी रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेगा। केजीएमयू उत्तर भारत के टॉप चिकित्सा संस्थानों में से एक हैं। इसमें करीब 4000 से अधिक बेड की सुविधा हैं। 

केजीएमयू में हर दिन हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसकी वजह से स्टाफ और डॉ़क्टर्स पर लगातार काफी दबाव बढ़ रहा है। यहं उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्की कई राज्यों से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने टेक्नीशियन, कर्मचारी और डॉक्टरों की भर्ती का फैसला किया है। इसके लिए प्रसाशन की ओर से 377 कर्मचारी और टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी। इसमें सोशल वर्कर, ओटी टेक्नीशियन, लिपिक, पीआरओ आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा संविदा पर डॉक्टर्स की भी भर्ती की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों की भर्ती में उन डिपार्टमेंट को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी जहां पर डॉक्टर मौजूद नहीं हैं।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर केके सिंह ने बताया है कि जल्द ही स्थाई पदों भर्तियां होनी है, लेकिन इसको लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। 2024 के अंत तक सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इससे डॉक्टरों पर भी काम का लोड कम होगा और मरीजों को आसानी से इलाज उपलब्ध हो जाएगा।

यह भी पढ़ेः मुख्यमंत्री योगी पर Akhilesh Yadav का पलटवार, कहा- सांड भी लाल रंग देखकर भड़कता है

संबंधित समाचार