बाराबंकी: विदेश भेजने के नाम पर थमाए नकली वीजा और टिकट; ठगे डेढ़ लाख, आरोपियों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट, बाराबंकी, अमृत विचार। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले पिता पुत्र पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चंद्र यादव पुत्र मिश्री लाल यादव और रिंकू यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी पूरे मुरली मझरिया नगला थाना पटरंगा जिला अयोध्या ने कोतवाली रामसनेहीघाट में धोखाधड़ी की शिकायत की। 

बताया कि रामसनेहीघाट कोतवाली अंतर्गत तासीपुर गांव निवासी भारत यादव और उनके पुत्र अभय राज यादव और शमशेर यादव ने मिलकर 27 अगस्त 2022 को डेढ़ लाख रुपए विदेश भेजने के लिए वीजा और टिकट के लिए दिया गया था। 23 जनवरी 2023 को इन तीनों ने फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया। 

जब दोनों कागजों की जांच कराई गई तो वह फर्जी पाए गए। जब इन लोगों से शिकायत की तो दबाव में 50 हजार रुपये वापस किये और पैसे मांगने पर टरका रहे हैं। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर: कासगंज मामले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश, सीएम को भेजा ज्ञापन, उठाई ये मांगे...

 

संबंधित समाचार