देवरिया : उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान  10 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे देवरिया।   देवरिया विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन रविवार को सभी दलों के प्रत्याशियों ने मुकाबले को अपने पक्ष में करने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के बाद यहां हो रहे उपचुनाव …

  • उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान

  •  10 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे

देवरिया।   देवरिया विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन रविवार को सभी दलों के प्रत्याशियों ने मुकाबले को अपने पक्ष में करने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के बाद यहां हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री ह्माशंकर तिवारी को,बसपा ने लेखपाली की नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने को आतुर अभय नाथ त्रिपाठी को और कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि को मैदान में उतारा है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मतदाताओं को रिझाने के लिये सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर तिवारी ने पदयात्रा की है तो कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाकर मणि समर्थकों के साथ शहर में भ्रमण किये। बसपा उम्मीदवार अभय नाथ त्रिपाठी भी दर्जनों चार पहिया वाहनों का हजुम लेकर निकले।