बहराइच: बाबा से झाड़ फूंक करवाने गई महिला ने की आत्महत्या, इस वजह से उठाया यह कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आठ दिन बाबा के साथ रहने के बाद उठाया कदम

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना क्षेत्र के रहवा गांव निवासी एक महिला को बाबा ने झाड़ फूंक के बहाने अपना बनाया। महिला को आठ दिन अपने पास रखा। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके तीन दिन बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम रहवा निवासी मनोरानी (40) पत्नी जगराम बीमार रहती थी। महिला के बेटे अर्जुन ने बताया कि श्रावस्ती जिले के चौराहा निवासी राम अचल ने साबिर नामक बाबा से झाड़ फूंक करवाने की बात कही। जिस पर महीला आठ दिन पहले बाबा के यहां चली गई। 

राम अचल के घर रह रहे बाबा के पास महिला आठ दिन रही। इसके बाद वापस आई। उसने बाबा दरगाह थाने में बाबा और राम अचल को नामजद करते हुए तहरीर दी। इसके बाद उसने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला स्वयं बाबा के साथ रहना चाहती थी। जबकि वह चार बच्चों की मां थी। महिला को समझाया भी गया था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी।

ये भी पढ़ें- 'देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है', आरक्षण वाले बयान पर अमित शाह का पलटवार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज