बहराइच: महिला समेत 4 को तीन साल की सजा, लगा इतने का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी की कोर्ट ने सुनाई सजा

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला समेत चार अभियुक्त को विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की कोर्ट ने बृहस्पतिवार को तीन वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट अभियुक्तगणों को 25/25 सौ के अर्थदंड से दंडित भी किया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी गुड्डू, चंद्रिका प्रसाद, मालती व ओंकार के खिलाफ माह दिसबंर 2009 में एक अनुसूचित जाति व्यक्ति के साथ मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमें की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कविता निगम की कोर्ट पर चल रही थी। बृहस्पतिवार को मुदकमें सुनवाई शुरू हुई। 

इस दौरान अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार ने कोर्ट पर अभियुक्तगणों के अपराध कृत्यों को गंभीर बताते हुए मुकदमें में अधिक से अधिक सजा देने की अपील की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद एक महिला समेत सभी अभियुक्तों को दघटना में दोषी मानते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अभियुक्तगणों पर 25/25 सौ के अर्थदंड से दंडित भी किया है। अर्थदंड की धनराशि अदा न करने में अभियुक्तों को दो-दो माह का अतिरिक्त करावास भुगतना होगा।

ये भी पढ़ें- बहराइच: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता