बहराइच: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नित्य क्रिया को जाते समय दबंगों ने किया हमला

मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के सरैया गांव निवासी एक युवक पर दबंगों नित्य क्रिया को जाते समय फरसा और लाठी से हमला कर दिया। जिससे युवक का सिर फट गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया निवासी मदन लाल यादव (35) बृहस्पतिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी लालपुर निवासी दबंग शमीम अहमद और वसीम अहमद ने युवक पर लाठी डंडे से हमला किया। इसके बाद जान लेने की नियत से फरसा से वार कर दिया। युवक की चीख सुनने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर दबंग फरार हो गए। 

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों काफी सर्कस किस्म के हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर परेशान करते हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की, तिगांव से रोहित नागर को दिया टिकट

संबंधित समाचार