Ravindra Jadeja 300 Wickets : कानपुर टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 300 विकेट लेने वाले बने 7वें भारतीय गेंदबाज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन रविंद्र जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए हैं। रविंद्र जडेजा भारत के लिए 300 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए, जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन खालिद महमूद का विकेट लिया। जडेजा ने महमूद का रिटर्न कैच लपककर बांग्लादेश की पारी का अंत किया।

भारत के लिए 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज  
भारत के लिए 300 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले (619), आर अश्विन (524), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417) , ईशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) शामिल हैं। जडेजा ने 74 टेस्ट में यह आंकड़ा हुआ है। वह 300 टेस्ट विकेट और 3000 टेस्ट रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले इंग्लैंड के इयान बाथम के बाद दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। इयाम बॉथम ने ये उपलब्धि 72 टेस्ट मैच हासिल की थी। जबकि, रवींद्र जडेजा ये उपलब्धि 73वें मैच में हासिल की। वहीं जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले भारत के सातवें गेंदबाज बन गए हैं। 

ये भी पढे़ं : IND vs BAN Test Series : जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी, बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमटी...मोमिनुल हक ने जड़ा शतक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश