UP IPS Transfers : यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, बिनोद सिंह को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जय नारायण सिंह को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ से हटाकर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) उत्तर प्रदेश, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

ध्रुव कान्त ठाकुर को पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर बरकरार रखते हुए नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बिनोद कुमार सिंह को CID और साइबर क्राइम की जिम्मेदारी के साथ अब यूपी-112, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

आलोक सिंह को PAC मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनके पास विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।अनुपम कुलश्रेष्ठ को कानपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। ए. सतीश गणेश को यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपराध शाखा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

डॉ. आर.के. स्वर्णकार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। एस.के. भगत को आगरा जोन, आगरा का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें लिस्ट...

cats

संबंधित समाचार