फूलपुर उपचुनाव : सपा के पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज बोले, बीजेपी सरकार में दलितों पर हो रहा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: फूलपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में जोश और उत्साह भरने के लिए सोमवार को  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार में लगातार दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। उनपर हमले किए जा रहे है।

उन्होंने कहा भाजपा की सरकार में दलियो की सुनने वाला कोई भी नही है। पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहें हैं। अभी हाल में ही अमेठी में हुई एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की पुलिस एवं प्रशासन की लापरवाही का ताज़ा उदाहरण है। उन्होंने अपने शब्दों से कार्यकर्ताओ में जोश भर दिया। पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने फूलपुर में होने वाले उप चुनाव को लेकर आयोजित की गई बैठक में पार्टी के जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को उन्हें उनकी शक्ति को याद दिलाने का काम किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि पीडीए की एकता और मजबूती से बीते लोकसभा चुनाव में आये रिजल्ट से भाजपा के अंदर डर पैदा हुआ है। सत्ता का दुरुयोग कर सपा कार्यकर्ताओ को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने समर्थकों से कहा की उपचुनाव को हर हाल में जीतने के लिये घर घर जन जन संपर्क अभियान तेज करना होगा। बैठक में एम एलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती हैं। पार्टी की नीतियों और सपा सरकार मे किए गये कार्यों को जनता के बीच बताने के साथ ही भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों से जागरूक भी करना होगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, मंसूर आलम, दान बहादुर मधुर, शकील अहमद, भोला यादव, पंकज पटेल, रमाकांत, राम अवध पाल, रामसुमेर पाल, राजू पासी, एरम रब्बानी, सुषमा पासी आदि मौजूद रहे

संबंधित समाचार