बदायूं: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बुधवार देर रात इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सगवा के पास हुआ हादसा

इस्लामनगर,अमृत विचार। बुधवार देर रात बिल्सी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी विमल (32) पुत्र नत्थू अपने भतीजे संजीव (24) पुत्र भूप सिंह बाइक से जिला संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव मनैना से देवी जागरण की दावत खाकर लौट रहे थे। थाना इस्लामनगर क्षेंत्र के गांव सगवा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में विमल की मौत हो गई जबकि भतीजा संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ने दोनों को रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सक ने विमल को मृत घोषित किया जबकि घायल को हायर सेंटर रेफर किया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार