Unnao News: अम्बिका प्रसाद क्रिकेट एकादमी का हुआ उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। रविवार को ओपीजेडी इंटर कॉलेज में अम्बिका प्रसाद क्रिकेट एकादमी का उद्घाटन संदीप पाण्डेय, पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा किया गया। इस समारोह में अंबिका प्रसाद क्रिकेट एकादमी के चेयरमैन अजय त्रिवेदी, एसोसिएशन के चेयरमैन वीरेन्द्र शुक्ला, सैक्रेटरी कमल दोसर और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी व राष्ट्रीय चयनकर्ता राम गोपाल शर्मा ने भी भाग लिया।

उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी प्लेयर और यूपीपीएल नोएडा टीम के मैनेजर सतीश जायसवाल सहित पूर्व खिलाड़ी सुधीर श्रीवास्तव, अजित सिंह, अनुराग मिश्रा और जितेन्द्र साहू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस एकादमी में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, जिसमें ऐस्ट्रो टर्फ, ग्रासी टर्फ, बॉलिंग मशीन, स्पीड गन और नाइट प्रैक्टिस की सुविधाएँ शामिल हैं।

संचालक ने बताया कि यह एकादमी युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और उनकी क्रिकेट प्रतिभा को निखारने के लिए समर्पित है। उद्घाटन के इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र में क्रिकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

संबंधित समाचार