लखीमपुर खीरी: दशहरा मेला में खूब हुआ फूहड़ डांस, अश्लीलता देख भड़के पालिकाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सभासद पति व पालिका कर्मी ने डांसर संग लगाए ठुमके पर ठुमके

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मेला मैदान मंच पर मंगलवार रात दशहरा मेले की सांस्कृतिक गरिमा तार तार हो गई। मंच पर जमकर फूहड़ता का प्रदर्शन हुआ। इतना ही नहीं अश्लील गाने पर डांसर संग सभासद पति और पालिका कर्मी ने जमकर ठुमके लगाए। बढ़ती फूहड़ता को देखकर मेला बीच में बंद करा दिया गया। सभासद पति एवं पालिका कर्मी का डांसर संग ठुमके लगाने का वायरल वीडियो से पालिका की फजीहत पर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताकर आगामी वर्षों के लिए डांस पार्टी को बैन कर दिया है।

लखीमपुर का ऐतिहासिक दशहरा मेला जिले में ही नहीं, बल्कि आस पास के जनपदों में भी विख्यात है। मगर, मंगलवार रात सभासद पति दीपक रस्तोगी और पालिका कर्मी अभय सक्सेना के कृत्य ने दशहरा मेले की गरिमा को शर्मशार कर दिया। बता दें कि मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्थानीय संगीत सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुरुआत में बेहतर सुरमयी सम्मेलन हुआ। मगर, आधी रात बाद शुरू हुई फूहड़ता कार्यक्रम बंद कराने तक जारी रही। देर रात सांस्कृतिक मंच पर तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है पर डांसर संग पहले सभासद पति दीपक रस्तोगी ने जमकर ठुमके लगाए और इनके बाद पालिका कर्मी अभय सक्सेना ने नृत्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच पर जमकर फूहड़ता का प्रदर्शन किया। 

फूहड़ता देख महिला तक चली गईं
सांस्कृतिक मंच पर इस तरह की अश्लीलता देखकर मौजूद महिलाएं उठकर जाने के लिए मजबूर हो गए। बुधवार को डांसर संग ठुमके लगाते सभासद पति व पालिका कर्मी का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हो गया। इससे हो रही फजीहत पर पालिका प्रशासन ने नाराजगी व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: जिले में चले वाहन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज