बहराइच: दुकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के जरवल रोड में स्थित दुकान में सोमवार देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग है। जिसमें सारा सामान जल गया। जरवलरोड मुख्य बाजार में अनीस चूड़ी वाले के नाम से ग्राम झुकिया मुड़िया डीह निवासी अनीस पुत्र मोहम्मद सलीम की दुकान संचालित है। दुकान में जूता चप्पल के साथ चूड़ी भी बेचते हैं। 

सोमवार देर रात्रि अज्ञात कारणों से लगी आग से दुकान के अंदर रखा समान जलने लगा। पास मौजूद लोग जब तक आग पर काबू पाते दुकान के अंदर रखा सारा सामन जल कर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार दुकान में करीब 4 लाख का सामान था। सब जलकर राख हो गया। सूचना पुलिस के साथ राजस्व विभाग को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

ये भी पढ़ें- JMM का प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चलते सोरेन के हेलीकॉप्टर की उड़ान में देरी पर राष्ट्रपति को लिखा पत्र

संबंधित समाचार