उन्नाव में वृद्ध की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या...हड़कंप, आमने-सामने के दुकानदारों के बीच हुई थी कहासुनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ नगर के संडीला मार्ग स्थित बस अड्डे पर दो आमने-सामने के दुकानदारों में मंगलवार शाम कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार तड़के एक दुकानदार ने अपनी गुमटी के बाहर गहरी नींद में सो रहे दूसरे दुकानदार की ईंट से सिर कुचल कर निर्ममहत्या कर दी। 

दुकानदार का लहूलुहान शव तख्त पर पड़ा देख आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से घटना के बाबत पूछताछ करने में जुटी है।

नगर के संडीला मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट बांगरमऊ -संडीला मार्ग पर संचालित निजी मिनी बसों का अड्डा है। अड्डे के बांई तरफ अपने मकान के आगे सज्जन कुमार पुत्र कमल किशोर लकड़ी की गुमटी में परचून और कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाता है। जबकि उसके ठीक सामने ग्राम काजीपुर निवासी लाल बहादुर पाल के प्लाट के आगे ग्राम जोगीकोट निवासी तुलसीराम (60) पुत्र रामभजन भी लकड़ी की गुमटी में परचून और कोल्डड्रिंक की बिक्री करता है। 

आसपास के लोगों के अनुसार मंगलवार की शाम दोनों दुकानदारों के बीच किसी बात को लकर झगड़ा हुआ था। तब चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत करा दिया था।

रंजिश के चलते बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सज्जन कुमार ने दुकान के बाहर तख्त पर सो रहे तुलसीराम के सिर पर ईंट से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। 

जानकारी पर बेटे प्रशांत कुमार पड़ोसियों की मदद से अपने पिता को आनन-फानन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर हड़कंप मच गया।

मृतक के पुत्र प्रशांत कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से घटना के बाबत पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज है।

ये भी पढ़े- Fatehpur Crime: दिलीप सैनी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़...एक के पैर में लगी गोली, दूसरा भी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान