हरदोई में कर्ज से परेशान राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, जानिए क्या बोली पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सीओ बोले- शराब का था आदी, घरेलू झगड़ा में लगाई फांसी

हरदोई। बैंक के कर्ज से परेशान राजमिस्त्री ने गांव के  बाग में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। बाग में शव लटकता देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंक से 40 हजार का कर्ज ले रखा था, जिसकी अदायगी न होने पर उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं दूसरी तरफ सीओ सण्डीला सत्येंद्र सिंह का कहना था कि अधेड़ शराबी किस्म का था और घरेलू झगड़े के चलते उसने आत्महत्या की।

बताया गया है कि अतरौली थाने के जगह रख निवासी 50 वर्षीय  महादेव पुत्र भोले पेशे से राजमिस्त्री था। रविवार की सुबह गांव के दक्षिण एक बाग़ में उसका शव एक पेड़ में गमछे से फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। उसके पुत्र पुष्पेंद्र की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। 

जैसा कि बताया जा रहा है कि महादेव ने किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंक से 40 हजार का कर्ज लिया था, जिसकी अदायगी न होने पर उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं सीओ सण्डीला सत्येंद्र सिंह ने उसके पुत्री पुष्पेंद्र के हवाले से बताया कि अधेड़ शराब का आदी था, उसने घरेलू झगड़े के चलते आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: वर्दीवाला लुटेरा: वाराणसी में हाईप्रोफाइल जुए पर अखिलेश यादव का तंज, कहा 'भाजपाई भ्रष्टाचार की धारावाहिक फिल्म'

संबंधित समाचार