बाराबंकी : गैस एजेंसी पर युवकों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंकी स्थित अमित गैस एजेंसी पर आज दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि गैस लेने गए अब्दुल और उसके कुछ साथियों से मनीष कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मुरादाबाद ने बिना किसी वजह गाली-गलौज शुरू कर दी।

वहीं मनीष कुमार ने भी आरोप लगाया कि अब्दुल और उसके साथियों ने उन्हें लात-घूसों से पीटा, जिससे उन्हें कई आंतरिक चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

इस घटना ने जिले में लगातार बढ़ती घरेलू गैस की समस्याओं को भी उजागर कर दिया है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, वहीं सर्वर की दिक्कतों के कारण बुकिंग और ओटीपी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कई लोगों को एक सिलेंडर के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे तनाव और विवाद जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं।

संबंधित समाचार