बाराबंकी : प्रो चांसलर ई. पूजा अग्रवाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) की प्रो चांसलर ई. पूजा अग्रवाल को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए योगदान की सराहना में प्रदान किया गया। . पूजा अग्रवाल ने ‘द टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ द्वारा आयोजित “डिजिटल भागीदारी और भारत की नारी” पैनल चर्चा में बतौर विशेष पैनलिस्ट अपने विचार साझा किए।

उन्होंने डिजिटल युग में महिलाओं की भागीदारी और समाज व राष्ट्र के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चांसलर इं. पंकज अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, शैक्षणिक सलाहकार आरुषी अग्रवाल और रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विश्वविद्यालय के सभी सदस्य उनके मार्गदर्शन में शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

संबंधित समाचार