शाहजहांपुर: बिना टिकट के पकड़े गए 6 पुलिस कर्मी और 63 यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पकड़े गए लोगों से वसूल किया गया 25,710 रुपये जुर्माना और किराया

शाहजहांपुर, अमृत विचार: सीएमआई के नेतृत्व में डाउन लाइन की सियालदहा एक्सप्रेस और अप लाइन की गंगा सतलज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान छह पुलिस कर्मचारियों समेत 63 लोगों को बिना टिकट व जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा करते पकड़ा गया, जिनसे टीटीई स्टाफ ने 25 हजार 710  रुपये जुर्माना व किराया वसूल किया। 


सीएमआई एके ठाकुर के नेतृत्व में टीटीई अजय शर्मा, विमलेश, महेश पाल ने डाउन लाइन की सियालदहा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच को चेक किया। जिसमें कुल 43 केस व आय 17 हजार 200 रुपये अर्जित की गयी। इसी प्रकार टीटीई स्टाफ भावेश शर्मा, मधु, अनिल ने गंगा सतलज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच को चेक किया। जिसमें कुल 20 केस व आय 8 हजार 510 रुपये अर्जित की गयी। चेकिंग स्टाफ ने छह पुलिस कर्मचारियों से भी चार्ज किया। साथ ही एमएसटी धारकों को स्लीपर कोच से उतार दिया गया। सीएमआई  एसके ठाकुर ने बताया कि दोनों ट्रेनों में कुल केस 63 थे और 25 हजार 710 रुपये आय अर्जित की गयी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म