शाहजहांपुर: दिल्ली से 45 दिन का बच्चा चुराने वाले प्रेमी युगल स्टेशन पर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बच्चा न होने  पर बच्चे को चुरा लिया था, पहले पति ने उसे छोड़ दिया था

शाहजहांपुर, अमृत विचार। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के बाहर से प्रेमी युगल ने 45 दिन के बच्चे को चोरी कर लिया था। बच्चे को लेकर दोनों लोग ट्रेन से फरार हो गए थे। दिल्ली से मिली सूचना के बाद जीआरपी ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। जीआरपी ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके बच्चे नहीं हो रहे थे, इसी लिए बच्चे को अस्पताल से चुरा लिया था।

मथुरा के रहने वाले विशाल का दिल्ली के सफदरगंज में अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी पूजा अपनी सास के साथ और 45 दिन के बच्चे को लेकर अस्पताल के गेट नंबर पांच पर बैठी हुई थी। शुक्रवार को पूजा किसी काम से चली गयी। इस बीच एक युगल प्रेमी ने बच्चे को चोरी कर लिया था। बच्चा चोरी होने से सफदरगंज अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। पूजा ने सफदर गंज इंकलेव थाना पर बच्चे के अपहरण की सूचना दी और एक तहरीर दी। पुलिस हरकत में आकर बच्चे की तलाा शुरु की। दिल्ली पुलिस ने स्टेशन पर कैमरे चेक किए तो दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली एक ट्रेन में बच्चे को लेकर प्रेमी युगल बैठ रहे है। उसके बाद मुरादाबाद में प्रेमी युगल उतरे तो कैमरे में कैद हो गए। दिल्ली पुलिस ने सभी स्टेशन के जीआरपी प्रभारियों को सूचना दी। जीआरपी थाना प्रभारी रेहान अली ने शनिवार की दोपहर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने देखा कि एक महिला और एक युवक बच्चे को लेकर प्लेटफार्म एक पर खड़े थे। पुलिस ने बच्चे और महिला व युवक का फोटो मोबाइल से मिलाया तो दोनों का निकला। पुलिस ने दोनों को बच्चे के साथ पकड़ लिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाना पर ले आयी। पूछताछ के दौरान प्रेमी युगल ने बताया कि सफदरगंज अस्पताल से बच्चा चोरी किया था। उसके बच्चे नहीं हो रहे थे। बच्चे की अपहरण की रिपोर्ट दिल्ली में अज्ञात में दर्ज  थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल है। दिल्ली पुलिस जीआरपी थाना पर आई और महिला और उसके प्रेमी व बच्चे को अपने साथ लेकर चली गयी। टीम में उप निरीक्षक मोहम्मद जैद सिद्दीकी, करुणेश चंद्र शुक्ला, सिपाही आदेश कुमार, संदीप कुमार, अमीरुल हक, अनीता थे।

महिला ने पुलिस से बचने के लिए ट्रेन में बदले थे कपड़े
आरोपी 25 वर्षीय महिला  माही सिंह निवासी रेहरवा ढोढेपुर थाना तावरगंज जिला गोण्डा जिले की रहने वाली है। आरोपी 32 वर्षीय रोहित बांदा जिले के थाना अतर्रा के मोहल्ला संजयनगर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि रोहित उसका प्रेमी है। दोनों लोग सफदरगंज अस्पताल में इलाज कराने के लिए गए थे। उसके पति ने एक माह पूर्व छोड़ दिया था। उसके बच्चे नहीं होते थे। उसके बाद से रोहित के साथ रहने लगी थी। अस्पताल गेट से 45 दिन के बच्चे को चोरी कर लिया था। बच्चे न होने पर उसने बच्चे को चुराया था। आरोपी महिला ने पुलिस से बचने के लिए ट्रेन के अंदर कपड़े चेंज किए थे। लेकिन अपना चेहरा और प्रेमी का चेहरा नहीं छिपा पायी।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: खाद तो पहुंची, पर कुछ लोगों में ही बंटी, किसानों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार