दो गर्लफ्रेंड के साथ दूल्हा, हाथ में शराब के पैग...उड़ा रहा था धुएं के छल्ले: कानपुर में जयमाल के बाद दुल्हन बोली- ऐसे लड़के से नहीं करूंगी विवाह

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया। जब दूल्हा जयमाल के बाद अपने कमरे में दो गर्लफ्रेंड के साथ शराब और सिगरेट पीने चला गया। लड़की के भाई ने देखा तो वह हंगामा करने लगा। दुल्हन को गर्लफ्रेंड और नशेबाजी की बात पता चली तब उसने शादी से इंकार कर दिया। पूरी रात हंगामाे के बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई, बात नहीं बनने पर मामला थाने पहुंच गया। बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने बर्रा थाने में तहरीर दी।

बर्रा विश्वबैंक में रहने वाले हिमांशु नाम के लड़के की शादी बिठूर के मंधना में रहने वाली लड़की से तय हुई। लड़के वालों ने बारात न लाने की बात कहकर बर्रा में ही आकर शादी करने की बात कही। इस पर लड़की वालों ने शादी के लिए दामोदर नगर में वैष्णवी गेस्ट हाउस बुक किया था। 

लड़का शादी-ब्याह में ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करता है। रविवार रात को धूमधाम से हिमांशु और उनके परिवार के लोग बारात लेकर पहुंचे। द्वारचार के बाद जयमाल हुआ। इसके बाद सात फेरों समेत अन्य रस्मों की तैयारी चल रही थी।

जयमाल के बाद दूल्हा कमरे में कपड़े चेंज करने के लिए गया। जहां हिमांशु अपनी दो गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में शराब के पैग के साथ धुएं के छल्ला उड़ा रहा था। लड़की के भाई ने यह देखते ही पूरी जानकारी परिवार वालों को दी। इधर, लड़की ने भी शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। तब लड़की पक्ष ने बर्रा थाने में सूचना दी। 

इसके बाद बर्रा थाने की पुलिस गेस्ट हाउस पहुंच गई। सोमवार सुबह दोनों पक्षों को बर्रा थाने लाया गया। जहां पुलिस ने भी समझाया, इसके बाद भी बात नहीं बनी। लड़की पक्ष का कहना था कि उनका जितना खर्च हुआ है उसका एक-एक रुपया वापस चाहिए। लड़के वाले इस बात के लिए राजी नहीं थे। लड़की वालों ने लड़के हिमांशु और उसके परिवार के खिलाफ तथ्यों को छिपाकर शादी करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सर्दी के मौसम में दिल और फेफड़े के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत: हार्ट सर्जरी के बाद दवा छोड़ना पड़ सकता भारी

संबंधित समाचार