Chaitra Navratri: माता वैष्णो देवी मंदिर में कड़ी सुरक्षा, नवरात्र के लिए फूलों से सजाया गया दरबार, नई सुविधाएं भी जोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कटरा/जम्मू। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि नौ दिवसीय त्योहार से पहले भवन और आसपास के परिसर सहित पूरे मंदिर क्षेत्र को फूलों से सजाया गया है। 

नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मंदिर में आने की उम्मीद है। वैश्य ने तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में पत्रकारों से कहा, "श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए व्यापक व्यवस्था की है। इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या 15 लाख तक पहुंच गई है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी।" 

सीईओ ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जम्मू कश्मीर पुलिस, श्राइन बोर्ड के सुरक्षा कर्मचारियों और सेना के जवानों के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि एक एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र चौबीस घंटे कार्यरत है और स्थिति पर निरंतर नजर रखने के लिए उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कहा विभिन्न स्थानों पर आठ 'क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं' डेस्क स्थापित किए गए हैं। सीईओ ने बताया कि दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाएगी और पिछले वर्षों की तरह उन्हें मुफ्त बैटरी कार सेवा और टट्टू सेवा प्रदान की जाएगी। वैश्य ने बताया कि इस वर्ष कुछ नई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जैसे ध्यान के लिए साधना कक्ष और हवन के लिए यज्ञशाला। 

ये भी पढ़ें  : 
राष्ट्रपति मुर्मू की मथुरा यात्रा: रामकृष्ण सेवा मिशन में कैंसर ब्लॉक का लोकार्पण, कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों की एंट्री बैन, जानें पूरा कार्यक्रम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म