Bareilly: शहाबुद्दीन बोले...ईद खुशियों का त्योहार, इस दिन कोई भी प्रदर्शन न करें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ईद की नमाज से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ईद खुशियों का त्योहार है, इस दिन कोई प्रदर्शन न करें। ईद के दिन काले कपड़े नहीं पहनें।

उन्होंने सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने की भी अपील की है। दरअसल, सपा नेता यूसुफ मलिक ने कहा था कि आजम खां ने जेल से ईरान हमले के विरोध में ईद पर काले कपड़े पहनने का संदेश भेजा है। जिसके बाद अब मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का यह बयान आया है। 

मौलाना ने कहा कि ईद खुशी का दिन है, गम मनाने का दिन नहीं है, रमजान का पूरा महीना मुसलमानों की इबादत में गुजरता है फिर उसके बाद एक दिन खुशी मनाने और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का दिन आता है, अब इस दिन को भी किसी के कहने पर गम में तब्दील न करें। किसी राजनीतिक व्यक्ति के बहकावे में न आएं। ईरान की कामयाबी के लिए दुआ करें।

संबंधित समाचार