19 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष- आज अपने रसूख के कारण आप अत्यंत लोकप्रिय रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ललित कलाओं का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन - आज किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सबल रहेगी।

कर्क- आज दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर आप अत्यंत सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक विषयों में आप रुचि लेंगे।

सिंह- आज अकारण लोगों से विवाद हो सकता है। धैर्यवान होकर सभी काम करें। भाग्य का साथ न मिलने से काम प्रभावित हो सकते हैं।

कन्या- आज व्यवसाय में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। धन कमाने के नए स्रोत बना सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।

तुला- आज सुबह काम का तनाव रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यापार को लेकर आपके मन में आइडियाज आते रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु- आज विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में उलझन की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर- आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए अत्यंत शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ- आज आपके कार्यों से परिजन नाराज होंगे। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।

मीन- आज आपको जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा।