बरेली: गुरुवार से शहर में रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर होगी एंट्री बैन
बरेली, अमृत विचार। शहर में बुधवार को भी बाजार में भीड़-भाड़ की वजह से जगह-जगह जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। गुरुवार से शहर में ऑटो, कार और दोपहिया वाहनों का रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। थानों में इसे लेकर बैठकों का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने भी …
बरेली, अमृत विचार। शहर में बुधवार को भी बाजार में भीड़-भाड़ की वजह से जगह-जगह जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। गुरुवार से शहर में ऑटो, कार और दोपहिया वाहनों का रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा।
थानों में इसे लेकर बैठकों का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने भी जाम के समाधान की मांग की। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। डायवर्जन 12 नवंबर की सुबह 10 बजे से लागू होगा और 16 नवंबर की शाम 4 बजे के बाद हटेगा। पुलिस ने यातायात माह के तहत नियम न तोड़ने वालों के चालान भी किए और उनसे जुर्माना भी वसूला।
18 स्थानों पर लागू होगा डायवर्जन
– पटेल चौक से कोतवाली व रोडवेज की ओर भारी वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। दोपहिया जा सकेंगे।
– कोहाड़ापीर तिराहे से कोई भी वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जाएगा। यातायात सुर्खा और धर्मकांटा की ओर मोड़ दिया जाएगा।
– सिकलापुर चौराहे से रोडवेज बसें और दो पहिया वाहन ही नावल्टी की ओर जाएंगे।
– आजमनगर चौराहे से आजमनगर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
– साहू गोपीनाथ तिराहे से बांसमंडी रोड और मठ की चौकी की ओर से किसी भी वाहन, रिक्शा या – – साइकिल को कुतुबखाना की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
– मठ की चौकी तिराहे से सिर्फ पैदल चलने वाले ही कुतुबखाना जा सकेंगे।
– जाटवपुरा चौराहे से कोई भी वाहन कुतुबखाना और आलमगिरीगंज नहीं जा सकेंगे।
– ताड़ीखाना तिराहे से कोई भी वाहन कुतुबखाना और बांसमंडी की ओर नहीं जाएगा।
– आलमगिरीगंज तिराहे से कोई भी वाहन कुतुबखाना नहीं जाएगा।
– सराय गेट से सिर्फ पैदल ही सराय मार्केट जा सकेंगे।
– गली मनिहारन से वाहन कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे।
– गली आर्य समाज से भी सिर्फ पैदल ही कुतुबखाना जा सकेंगे।
– बिहारीपुर चौकी के सामने से भी पैदल ही कुतुबखाना जा सकेंगे।
– बिहारीपुर ढाल से कोई भी वाहन कुतुबखाना नहीं जाएगा, उसे चौकी बिहारीपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
– किला क्रासिंग से वाहन बड़ा बाजार नहीं जाएंगे।
– संदल खां बजरिया से पैदल ही कुतुबखाना जा सकेंगे। सिर्फ साहूकारा ही वाहन जाएंगे।
– नीम की चढ़ाई से कोई भी वाहन कुतुबखाना नहीं जाएगा।
– कूंचा सीताराम से कोई भी वाहन बड़ा बाजार नहीं जाएगा।
इनकी लगी ड्यूटी
6 दरोगा, 6 मुख्य आरक्षी, 40 आरक्षी, 32 होमगार्ड, 6 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। त्योहार को लेकर पुलिस ने गुंडा दमन मोबाइल स्क्वायड भी तैयार किया है। यह सभी बाजार में शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। इसके लिए सभी थानों में अलग-अलग टीमें बनाकर फोर्स तैनात की जाएगी।
