नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी, माइनस में पहुंचा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

हिमालय दर्शन व नैना पीक में हुई हल्की बर्फबारी

नैनीताल, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी सोमवार को हो गई। सरोवर नगरी में मौजूद पर्यटकों ने हिमकणों के साथ खूब मस्ती की और बर्फबारी के बीच फोटो खिंचवाए व सेल्फी लीं। मौसम केंद्र जीजीआईसी के अनुसार नगर में गुरुवार को अधिकतम 2 डिग्री तो न्यूनतम माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

530

सरोवर नगरी में सर्दियों की पहली बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्र हिमालय दर्शन व नैना पीक में हिमकणों के बाद हिमपात हुआ है, जिसके बाद ठंड में भी काफी बढ़ोत्तरी हो गयी है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अब मौसम हिमपात के अनुकूल हो चुका है तो ऐसे में कभी भी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो चुका था। साथ ही नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्र हिमालय दर्शन व नैना पीक में हल्की बर्फबारी हुई हालांकि शहर में हल्के हिमकण गिरे जो ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए।

531

हिमालय दर्शन में सैलानियों के चेहरे खिले
सोमवार सुबह से ही नगर व आसपास के क्षेत्रों में मौसम काफी खराब हो चुका था। दोपहर होने तक हिमालय दर्शन क्षेत्र में हिमकणों के बाद दो घंटो तक रुक रुक कर बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। ऐसे में नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बर्फबारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई जिससे आने वाले समय में भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें - देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने मुजफ्फरनगर का इनामी हिस्ट्रीशीटर दबोचा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म