बहराइच: लापरवाही के चलते गई मासूम बच्चे की जान, ई रिक्शा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के हैदरपुर नौबस्ता गांव में जहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। वहीं पास में एक ई रिक्श खड़ा था जिसमें चाबी लगी। इस दौरान कुछ बच्चों ने ई रिक्शा को धक्का दे दिया। जिससे उसके चपेट में आने से एक साढ़े तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर नौबस्ता के मजरा अचेहरा निवासी  अनमोल (3.5) पुत्र दिलीप कुमार शनिवार को घर के बाहर खेल रहा था। साथ में अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। पास में ही एक ई रिक्शा भी खड़ा था, जिसमें चाबी लगी थी। बच्चों ने ई रिक्शा में धक्का दिया, जिसके चलते ई रिक्शा आगे बढ़ गया। ई रिक्शा के नीचे साढ़े तीन वर्षीय बालक दबकर घायल हो गया। 

परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। पिता का कहना है कि बच्चे ई रिक्शा के पास खेल रहे थे। तभी अन्य बच्चों ने ई रिक्शा में धक्का देकर आगे बढ़ा दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि लापरवाही से हादसा हुआ है। हादसे का केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ेः वृद्धाश्रम संचालन के लिए NGO ने खेला बड़ा खेल, Black List करने की तैयारी

संबंधित समाचार