बदायूं: कॉलेज में अचानक पहुंचीं चेयरमैन, आउटसोर्सिंग पर लगी शिक्षिका की सेवा समाप्त करने का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार : नगर पालिका परिषद, बदायूं की चेयरमैन फात्मा रजा ने मंगलवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज और कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही बरतने पर नगर पालिका इंटर कॉलेज की आउटसोर्सिंग पर लगी शिक्षिका की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। साथ ही जलकर विभाग के ए कर्मचारी को चेतावनी जारी की है।

चेयरमैन ने कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका सहित कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन का भी जायजा लिया। कॉलेज के कक्षों को देखकर चेयरमैन ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन ओर कर्मचारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्था में सुधार लाएं। कॉलेज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए सभी प्रतिबद्ध हैं। शिक्षा के प्रति लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

 यह भी पढ़ें- बदायूं : पेट्रोल लेकर घर में घुसा युवक, रस्सी से महिला का गला घोंटने का प्रयास

संबंधित समाचार