Chandra Shekhar Azad: सांसद चंद्रशेखर आजाद के बिगड़े बोल, महाकुंभ को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना संसदीय सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार प्रयागराज के संगम किनारे 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुम्भ को लेकर एक बयान दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि महाकुम्भ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। हालांकि आजाद ने अपने बयान के बारे में विस्तार से बात नहीं की।

बता दें कि चन्द्रशेखर आजाद अपने ऊपर हमले के मामले में गुरुवार को सहारनपुर की एक अदालत में पेश होने के लिए आए थे। उन्होंने इस दौरान संवाददाताओं से कहा कि आजाद समाज पार्टी उन गरीब और कमजोर लोगों की लड़ाई लड़ रही है जिन्हें हजारों साल से धर्म और संप्रदाय के नाम पर अपमानित किया गया। 

आजाद ने कहा, ‘‘कुंभ मेले में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। जिन्होंने पाप किए हैं, उन्हें ही जाना चाहिए। लेकिन क्या कोई यह बताता है कि कोई पाप कब करता है?" उन्होंने कहा कि आज भी मीडिया, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका कमजोर तबके के खिलाफ खड़ी नजर आती है। 

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत खराब है। यहां जंगल राज है। मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। वह जो चाहते हैं, करते हैं। यहां कब किसकी जान चली जाए, पता नहीं। मुझे भी जान से मारने की कोशिश की गई।’’ 

यह भी पढ़ें:-मेरठ सामूहिक हत्याकांड : परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, दम्पति समेत 03 बेटियों की घर में मिली लाश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shravasti News: 21 जुलाई को सीताद्वार मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
Shravasti Accident: घर से बाहर निकली महिला की तालाब में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sitapur News: सोनम वांगचुक और राम मंदिर मुद्दे पर केंद्र-प्रदेश सरकार पर बरसे अजय राय, नैमिषारण्य ट्रस्ट में संतों को शामिल करने की मांग
Hardoi Medical College: इमरजेंसी में इंटर्न डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच चले लात-घूंसे, मेडिकल कॉलेज का अनुशासन हुआ तार-तार!
FIFA World Cup: साका की हैट्रिक से इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया, तीसरे स्थान पर किया कब्जा; एमबाप्पे गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे