Moradabad: हाइवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 2 की मौत | Amritvichar
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नेशनल हाईवे 24 पर पंजाब से कामगारों को बिहार ले जा रही तेज़ रफ़्तार बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई . हादसे के बाद तेज़ रफ़्तार बस डिवाईडर पर चढ़ती हुई दूसरी तरफ़ सड़क से उतर कर एक प्लाट की दीवार तोड़ती हुई अंदर जाकर रुक …
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नेशनल हाईवे 24 पर पंजाब से कामगारों को बिहार ले जा रही तेज़ रफ़्तार बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई . हादसे के बाद तेज़ रफ़्तार बस डिवाईडर पर चढ़ती हुई दूसरी तरफ़ सड़क से उतर कर एक प्लाट की दीवार तोड़ती हुई अंदर जाकर रुक गई . हादसे के बाद वहां चीख़ पुकार मच गई . सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में सवार कामगारों को बाहर निकाला . बस में 80 कामगार सवार थे . हादसे में दो कामगारों की मौत हो गई . जबकि 30 कामगार घायल हो गए . पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
