नशा तस्करी में फिर सामने आया बनभूलपुरा का बहेड़ी कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Published By Pawan Singh Kunwar
On

- तीन दिन पहले ही बहेड़ी से आई थी लाखों की स्मैक और इंजेक्शन की खेप - बनभूलपुरा पुलिस ने फिर एक तस्कर दबोचा, बहेड़ी से लाया था नशीले इंजेक्शन

हल्द्वानी, अमृत विचार : नशा तस्करी में बनभूलपुरा का एक बार फिर बहेड़ी कनेक्शन सामने आया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने बनभूलपुरा के चार नशा तस्करों को 15.60 लाख की स्मैक और नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ दबोचा था। अब नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ एक बनभूलपुरा का एक और तस्कर गिरफ्त में आया है और ये भी इंजेक्शन बहेड़ी से खरीद कर लाया था। 


बनभूलपुरा पुलिस को मुताबिक बुधवार रात चेकिंग के दौरान बनभूलपुरा इलाके में एक व्यक्ति पुलिस से बचकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 91 इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महमूद निवासी इंद्रानगर बनभूलपुरा बताया। साथ ही बताया कि बरामद इंजेक्शन वह बहेड़ी से लेकर आया था। जिस व्यक्ति से वह नशे के इंजेक्शन लेकर आया है वह रोजवेज स्टेशन के पास ही रहता है।

बता दें कि लालकुआं और एसओजी पुलिस ने तीन दिन पहले जिस तस्कर को गिरफ्तार को किया था, उसने भी यही बताया था कि वह इंजेक्शन बहेड़ी स्टेशन के पीछे वाली गली में रहने वाले चच्चा से खरीद कर लाया था। आरोपी ने बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया था और कर्ज उतारने के वह नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने लगा। महमूद ने यह भी बताया कि वह पहले भी स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है। 

संबंधित समाचार